गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Prince louis
Written By
Last Modified: लंदन , रविवार, 6 मई 2018 (09:56 IST)

ऐसे दिखते हैं प्रिंस लुईस, शाही ताज के पांचवें उत्तराधिकारी (देखिए फोटो)

ऐसे दिखते हैं प्रिंस लुईस, शाही ताज के पांचवें उत्तराधिकारी (देखिए फोटो) - Prince louis
लंदन। ब्रिटेन के शाही परिवार ने आज नवजात शिशु प्रिंस लुईस की दो तस्वीरें जारी की। यह तस्वीर उनकी मां केट ने अपने केंसिंगटन पैलेस घर में ली है। 
 
दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर में तीन वर्षीय राजकुमारी शार्लेट अपने सो रहे भाई को चुंबन ले रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह एक तकिये के सहारे लेटा नजर आ रहा है। 
 
केंसिंगटन पैलेस ने एक बयान में कहा है, 'ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज राजकुमारी शार्लेट और प्रिंस लुईस की दो तस्वीरें साझा करने को लेकर बहुत खुश हैं।' 
 
राजकुमारी शार्लेट के साथ ली गई तस्वीर दो मई की है जबकि दूसरी तस्वीर उनके जन्म के तीन दिन के बाद 26 अप्रैल की है। 
 
लुईस आर्थर चार्ल्स ब्रिटिश शाही ताज के पांचवें उत्तराधिकारी होंगे और वे विलियम एवं केट की तीसरी संतान हैं। लुईस महरानी एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप के छठे पड़पोते हैं। 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 
 
ये भी पढ़ें
रूस में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन, 1000 से अधिक हिरासत में