मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Prediction on Third world war
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (13:19 IST)

भविष्यवाणी! 13 मई से होगा तीसरा विश्व युद्ध

भविष्यवाणी! 13 मई से होगा तीसरा विश्व युद्ध - Prediction on Third world war
टेक्सास, अमेरिका। आप इस बात पर भरोसा करें या नहीं लेकिन भविष्यवक्ता संत होरासियो  विलेजस का दावा है कि तेरह मई से तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत हो जाएगी। विदित हो कि  विलेजस ने करीब साल भर पहले ही ट्रम्प के राष्ट्रपति बनन की भविष्यवाणी कर दी थी। उनका  यह भी कहना है कि अब उत्तर कोरिया, अमेरिका का कोपभाजन बनने वाला देश होगा।
 
अपने आपको 'परालौकिक संत' का दावा करने वाले विलेजस का कहना है कि वे बाइबल और  अन्य धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन और अपने सपनों के आधार पर भविष्यवाणियां करते हैं। उन्होंने  इस युद्ध को परमाणु युद्ध भी बताया है। उनके इन दावों के बारे में द स्टार में समाचार प्रकाशित  हुआ है। उनका कहना है कि इस युद्ध का कारण  
 
दरअसल होरासियो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर दो दिनों से शेयर हो रहा है. इस वीडियो में  उनकी हालिया भविष्‍यवाणी के बारे में बताया गया है कि इस युद्ध का कारण अमेरिका, रूस, नॉर्थ  कोरिया और चीन के बीच बढ़ता तनाव होगा। होरासियो ने कहा है कि इस बार यह तीसरा विश्‍व  युद्ध पूरी तरह से एक परमाणु युद्ध होगा और इस युद्ध में दुनिया का एक बड़ा हिस्‍सा खत्‍म हो  जाएगा। 
 
होरासियो ने वर्ष 2015 में ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने की भविष्‍यवाणी की थी और आठ नवंबर  2016 को उनकी भविष्‍यवाणी सही साबित हो गई जब ट्रंप ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में एक  बड़ी जीत दर्ज की थी। 
ये भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट का मोदी सरकार से सवाल, पेन कार्ड के लिए आधार क्यों अनिवार्य...