गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pope Fransis
Written By
Last Modified: वेटिकन सिटी , बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (07:50 IST)

पोप फ्रांसिस बोले, ईसाई विरोधी नहीं है बिग बैंग थ्योरी...

पोप फ्रांसिस बोले, ईसाई विरोधी नहीं है बिग बैंग थ्योरी... - Pope Fransis
वेटिकन सिटी। धर्म और विज्ञान के बीच अक्सर मतभेद देखे जाते हैं लेकिन ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने इस दरार को भरने का प्रयास करते हुए बिग बैंग और क्रमिक विकास की थ्योरी को सही बताया है। 
 
ईसाई धमगुरु पोप फ्रांसिस ने जीवन की शुरुआत के लिए दी गई बिग बैंग और क्रमिक विकास की थ्योरी को सही बताया है।
 
पोप ने कहा कि इस थ्योरी से भी यही पुष्टि होती है कि दुनिया की उत्पत्ति ब्रह्मांड की किसी उथल-पुथल का नतीजा नहीं, बल्कि उस सर्वोच्च शक्ति द्वारा सृजित है, जिसने प्रेम की रचना की है।
 
पोप ने ये भी कहा कि ईश्वर कोई जादूगर नहीं है और न ही उनके पास जादू की कोई झड़ी है। उन्होंने कहा कि जब हम इसाई धर्म की पुस्तक का पहला पाठ पढ़ते हैं तो हम भगवान की कल्पना एक जादूगर के रूप में करने लगते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह ईश्वर की मौजूदगी से इंकार नहीं कर रहे हैं।