शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pillow
Written By
Last Modified: दुबई , बुधवार, 10 मई 2017 (12:05 IST)

36 लाख रुपए का तकिया, सुधारता है सेहत

36 लाख रुपए का तकिया, सुधारता है सेहत - Pillow
दुबई। इसे दुनिया के सबसे महंगे तकिए के तौर पर जाना जाता है और इसके साथ ही इसमें कीमती पत्थर नीलम, सोने और हीरे जड़े हुए हैं। इसे नीदरलैंड के फिजियो थैरेपिस्ट 'थीज वान डर हिल्स्ट' ने 15 सालों की कड़ी मेहनत और रिसर्च के बाद बनाया है। इसकी कीमत 57,000 डॉलर यानी करीब 36 लाख रुपए है जो कि किसी शानदार कार की कीमत होती है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि ऐसा तकिया न आपने देखा होगा न ही कभी इसके बारे में सुना होगा। 
 
इस तकिए में 4 हीरे और एक नीलम जड़ा हुआ है और इसके निर्माता फिजियोथैरेपिस्ट ने इसमें भारी मात्रा में सोना और अन्य कीमती पत्थरों का उपयोग भी किया है। इसका कवर ही इतना महंगा है कि कवर के जिपर में ही कीमती पत्थर लगे हैं। यह तकिए कस्टम मेड है, यानी इसे आपकी जरूरतों के हिसाब से ही बनाया जाता है। तकिए के बारे में कहा गया है कि इस पर सिर रखकर सोने से ही कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।
 
हिल्स्ट का दावा है कि इसके इस्तमाल से मरीज की नींद संबंधी बीमारियां दूर हो जाएंगी। इसे मल्बरी सिल्क, मिस्र के कॉटन और 24 कैरट गोल्ड फैब्रिक से बनाया गया है। इसमें लगा फोम रोबोटिक मिलिंग मशीन का है। इसकी जिप में 4 हीरे और एक नीलम लगा है। इसे एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय ब्रैंड के बॉक्स में रखा गया है। 
 
हिल्स्ट का दावा है कि इसके इस्तेमाल से मरीज की नींद संबंधी बीमारियां दूर हो जाएंगी। इसे मल्बरी सिल्क, मिस्र के कॉटन और 24 कैरट गोल्ड फैब्रिक से बनाया गया है। इसमें लगा फोम रोबोटिक मिलिंग मशीन का है। इसकी जिप में 4 हीरे और एक नीलम लगा है। इसे एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय ब्रैंड के बॉक्स में रखा गया है। इस तकिए को दुबई के ट्रेड सेंटर में होने वाले 'इंडेक्स डिजाइन सीरीज' में  22 मई से 25 मई के बीच डिस्प्ले किया जाएगा। इसे लगा के सोने वालों को बेहद आराम महसूस होगा। नींद न आने वाली समस्या से भी निजात मिलेगी। 
 
ये भी पढ़ें
पिज्जा खाने से होता है लेबर पेन!