मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. phone fell, height 9300 metre
Written By
Last Updated : शनिवार, 1 अगस्त 2015 (17:08 IST)

9,300 फीट की ऊंचाई से गिरा फोन, फिर भी सुरक्षित

9,300 फीट की ऊंचाई से गिरा फोन, फिर भी सुरक्षित - phone fell, height 9300 metre
टेक्सास। स्मार्टफोन बहुत ही नाजुक फोन होते हैं। अगर ये थोड़ी ही ऊंचाई से गिर जाएं तो क्षतिग्रस्त हो  जाते हैं। लेकिन अगर यही फोन 9,300 फीट की ऊंचाई से गिरे तो क्या होगा? आप कहेंगे कि जरूर  फोन के परखच्चे उड़ जाएंगे।
लेकिन हाल ही में जो एक पायलट के फोन के साथ हुआ उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। टेक्सास के  एक पायलट के प्लेन से अचानक आईफोन निकलकर गिर गया। यह फोन प्लेन से तब गिरा, जब वे  9300 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे। लेकिन इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद फोन सुरक्षित  रहा। 
 
एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक टेक्सास के रहने वाले बेन विल्सन, जो नेचुरल गैस  इक्विपमेंट कंपनी गैस कॉर्पोरेशन ऑफ अमेरिका के मालिक हैं, वे अपने प्राइवेट प्लेन में ह्यूस्टन से  टेक्सास के बीच 9,300 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे।
 
इसी बीच उनके प्लेन के गेट के हल्के खुले होने से उनका आई फोन उसमें से होते हुए नीचे सरक गया  और पूरे 9,300 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। विल्सन को इस दौरान पता नहीं था कि उनका फोन  गुम गया है।
 
लेकिन जैसे ही उन्होंने एयरपोर्ट पर अपना प्लेन लैंड किया तब उन्हें पता चला कि उनका फोन प्लेन में  नहीं है। इसके बाद विल्सन ने अपने मित्र जॉन किडवेल को इस संबंध में बताया तो जॉन ने अपने फोन  में फाइंड माई फोन सर्विस से विल्सन का फोन ढूंढना शुरू कर दिया।
 
इसी बीच सबसे आश्चर्य की बात यह थी कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद फोन अभी भी एक्टिव बता  रहा था। इसके बाद उन्होंने लोकेटर के जरिए फोन की लोकेशन पता की। मैप के हिसाब से उन्हें पता  चला कि फोन वहां से 90 मील की दूरी पर गिरा है।
 
दोनों ने उस जगह पर जाकर फोन ढूंढना शुरू किया। विल्सन को फोन में मौजूद 250 संपर्क नंबर व  1000 फोटोज, जो फोन की मेमोरी में स्टोर्ड थे, की ज्यादा चिंता हो रही थी क्योंकि वे उसे खोना नहीं  चाहते थे।
 
कुछ ही देर के बाद वे उस क्षेत्र में पहुंच गए, जहां फोन वास्तव में गिरा था। उन्होंने पाया कि फोन एक  झाड़ पर गिरा था। उस क्षेत्र में कुछ देर तक ताक-झांक करने के बाद उन्हें आईफोन मिल गया। वह एक  घनी घास में गिरा था जिसकी वजह से उसमें क्षति नहीं आई थी।
 
फोन अच्छी तरह से काम कर रहा था, जैसे कि उसमें कुछ हुआ ही न हो। सिर्फ फोन के किनारे में प्लेन  से गिरते समय थोड़े स्क्रेच आ गए थे। इसके अलावा फोन पूरी तरह से ठीक था।