गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Paul Allen, Microsoft, co-founder,Ibola
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2014 (10:50 IST)

माइक्रोसॉफ्ट के पॉल ऐलेन ने इबोला के लिए दिए 10 करोड़ डॉलर

माइक्रोसॉफ्ट के पॉल ऐलेन ने इबोला के लिए दिए 10 करोड़ डॉलर - Paul Allen, Microsoft, co-founder,Ibola
वॉशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल ऐलेन ने कहा है उन्होंने पश्चिम अफ्रीका में इबोला संकट से निपटने के लिए 10 करोड़ डॉलर का योगदान दिया है।
इससे पहले स्वास्थ्य संबंधी पहलों के लिए योगदान करने वाले ऐलेन ने कल कहा कि उनकी इस राशि का उपयोग दो नियंत्रण इकाइयों का विकास और निर्माण में किया जाएगा, ताकि अमेरिकी विदेश मंत्रालय को सबसे अधिक प्रभावित पश्चिम अफ्रीका में फंसे स्वास्थ्यकर्मियों को निकालने में मदद मिले।
 
बयान में मुताबिक ऐलेन विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी दान देंगे ताकि अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों के परिवहन के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक के संयोजन की क्षमता बढ़ाई जा सके।
 
ऐलेन ने कहा ‘इबोला दूसरों की समस्या नहीं है। यह हमारी समस्या है।’ ऐलेन ने बिल गेट्स को सॉफ्टवेयर कंपनी स्थापित करने में मदद की और इसके निदेशक मंडल में वर्ष 2000 तक रहे।
 
उन्होंने कहा ‘पूरे वैश्विक समुदाय को अब ऐसे संसाधन खड़े करने की जरूरत है, जो इस महामारी की गति और स्तर से निपटने में कामयाब हो।’ 
 
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत, कॉर्पोरेट और अन्य स्तरों अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है ताकि इस रोग के खतरे को सीमित किया जा सके। (भाषा)