शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. passenger tries to hijack plane in russia
Written By
Last Modified: मॉस्को , बुधवार, 23 जनवरी 2019 (00:31 IST)

नशे में विमान अपहरण का प्रयास, चालक दल को दी धमकी, अफगानिस्तान ले जाना चाहता था विमान

नशे में विमान अपहरण का प्रयास, चालक दल को दी धमकी, अफगानिस्तान ले जाना चाहता था विमान - passenger tries to hijack plane in russia
मॉस्को। साइबेरियाई शहर सुरगुट से मॉस्को जा रहे एक रूसी विमान का अपहरण करने की कोशिश करने के मामले में एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। इस असफल कोशिश में हालांकि किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 
 
रूसी जांच समिति ने एक बयान में जानकारी दी कि इस मामले में एक यात्री को हिरासत में लिया गया है। जांच समिति ने बताया कि शुरुआती खबरों के अनुसार एक उड़ान के दौरान नशे में धुत एक व्यक्ति ने कॉकपिट में जबर्दस्ती घुसने की कोशिश की और चालक दल से विमान का मार्ग बदलने की मांग करते हुए हथियार का इस्तेमाल करने की धमकी दी।
 
स्थानीय खबरों के अनुसार यात्री अफगानिस्तान जाना चाहता था लेकिन अभी तक जांच समिति ने यात्री के वांछित गंतव्य की पुष्टि नहीं की है।
 
बयान में बताया गया कि विमान कमांडर ने सुरगुट से करीब 300 किलोमीटर दूर खांटे-मेन्सीयस्क में आपातकालीन लैंडिंग करने का निर्णय किया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान सुरगुट के निवासी के रूप में की गई है। संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी है।