गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistani army, Indian Army, LOC
Written By
Last Updated : गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 (23:41 IST)

पाक सेना ने एक भारतीय सैनिक को किया गिरफ्तार

पाक सेना ने एक भारतीय सैनिक को किया गिरफ्तार - Pakistani army, Indian Army, LOC
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मीडिया में आई इन खबरों का गुरुवार देर रात खंडन किया कि पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में आठ भारतीय सैनिक मारे गए हैं लेकिन कहा कि सेना का एक जवान गलती से नियंत्रण रेखा के पार चला गया और उसके बारे में पाकिस्तान को सूचित कर दिया गया था।  
 
सेना की देर रात जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, 37 राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान गलती से रास्ता भटककर नियंत्रण रेखा के पार चला गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सैन्य संचालन महानिदेशक ने हॉटलाइन पर पाकिस्तान को इसकी सूचना दे दी है। 
               
विज्ञप्ति के अनुसार, सेना और आम नागरिकों द्वारा इस तरह गलती से दूसरी ओर जाना असामान्य बात नहीं है। उन्हें मौजूदा व्यवस्था के तहत वापस भेज दिया जाता है।
              
सेना ने कहा है कि पाकिस्तानी मीडिया के एक वर्ग में आठ भारतीय जवानों के मारे जाने की रिपोर्टें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
शहीद की पत्नी बोली, 'दुश्मनों के खात्मे के लिए मैं तैयार'