शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan terrorism
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (12:34 IST)

पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश: सीआईए अफसर

पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश: सीआईए अफसर - Pakistan terrorism
नई दिल्ली। पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश है, ये कहना है अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के रिटायर्ड अफसर का। केविन हलबर्ट ने आतंकवाद, गिरती अर्थव्यवस्था और बढ़ते न्यूक्लियर जखीरे के मद्देनजर पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देश करार दिया।
सीआईए से जून 2014 में रिटायर हो चुके हलबर्ट ने एक लेख में कहा है कि पाकिस्तान नह सिर्फ दुनिया का सबसे खतरनाक देश है बल्कि दुनिया के लिए सबसे खतरनाक देश भी है इसलिए अमेरिका को लगातार उससे नजदीकी संपर्क बनाए रखना चाहिए। केविन हलबर्ट कई देशों में तैनात रहे हैं।
 
उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद को लेकर दोहरा मापदंड अपनाता है और भारत के खिलाफ छद्म युद्ध के लिए आतंकियों का समर्थन करता रहता है। केविन ने लिखा कि इस स्थिति से उसे निकालने के लिए उससे दूर भागने की बजाय उससे संबंधों का स्तर बढ़ाना होगा। वहां की एक बड़ी आबादी तालिबान और अन्य आतंकी गुटों को खतरनाक नहीं मानती। आतंकियों को वे ऐसा सैनिक मानते हैं जो अपना धार्मिक कर्तव्य निभा रहे हैं।
 
उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान में अल-कायदा के खिलाफ लड़ाई को अमेरिकी लड़ाई माना जाता है। इन सब कारणों से वह बहुत ही जटिल सुरक्षा हालात में उलझ गया है जहां उसके पास अच्छे और बुरे आतंकवाद के बीच फर्क करना मुश्किल हो गया है। लश्कर-ए-तय्यबा, लश्कर-ए-झांगवी, तालिबान और अन्य आतंकी गुट पाकिस्तान की चुनी हुई सरकार को गिराना चाहते हैं।- IBN7