गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan Supreme Court, Transgender
Written By
Last Modified: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (18:10 IST)

पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय में दो ट्रांसजेंडरों की होगी नियुक्ति

पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय में दो ट्रांसजेंडरों की होगी नियुक्ति - Pakistan Supreme Court, Transgender
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय में दो ट्रांसजेंडर कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मियां सादिक निसार ने बुधवार को कहा कि शीर्ष न्यायालय में 2 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
 
 
जियो न्यूज के अनुसार बुधवार को ट्रांसजेंडरों के अधिकारों से जुड़े मामले में मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली 3 सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले की सुनवाई चल रही है। गैरसरकारी संगठनों और खैबर पख्तूनवा सरकार को ट्रांसजेंडरों के मूल अधिकारों के संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा।
 
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ट्रांसजेंडर को उनका अधिकार मिले। हमारे समुदाय में ट्रांसजेंडरों का मजाक उड़ाया जाता है। पीठ ने कहा कि ट्रांसजेंडरों को राष्ट्रीय डाटाबेस में शामिल किया जाना चाहिए। ट्रांसजेंडरों को संरक्षण मुहैया कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बहुचर्चित कृत्रिम एंटीऑक्सीडेंट 100 गुना ज्यादा शक्तिशाली