मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan, sex, girls
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016 (18:44 IST)

सेक्स से मना करने पर पति की पिटाई को सही मानती हैं पाक लड़कियां

सेक्स से मना करने पर पति की पिटाई को सही मानती हैं पाक लड़कियां - Pakistan, sex, girls
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पाकिस्तान में लगभग 53 प्रतिशत लड़कियां घरेलू हिंसा को सही मानती हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन लड़कियों के अनुसार सेक्स से इंकार करने पर पति द्वारा अपनी पत्नी को पीटना जायज है। यह चौंकाने वाली रिपोर्ट यूनाइटेड नेशन्स पॉप्युलेशन फंड ने जारी की है।
रिपोर्ट में के मुताबिक पाकिस्तान में लड़कियां पति द्वारा पिटाई को गलत नहीं मानती हैं। पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार देश में 15-19 साल की लड़कियों का मानना है कि शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति द्वारा पत्नी को मारना सही है। 
 
'सेक्शुअल ऐंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ ऑफ यंग पीपल इन एशिया एंड द पैसिफिक’की रिपोर्ट के मुताबिक पाक में 30 प्रतिशत से भी ज्यादा लड़कियों ने शारीरिक या यौन हिंसा का अनुभव किया है। रिपोर्ट में 25-51 प्रतिशत लड़कियों ने कहा कि पत्नी की पिटाई न्यायसंगत है। (एजेंसियां)