गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan on Sushma Swaraj speech in United Nation
Written By
Last Updated :संयुक्त राष्ट्र , मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 (10:33 IST)

सुषमा स्वराज के पलटवार से बौखलाया पाकिस्तान

सुषमा स्वराज के पलटवार से बौखलाया पाकिस्तान - Pakistan on Sushma Swaraj speech in United Nation
संयुक्त राष्ट्र। सुषमा स्वराज के पलटवार से बौखलाए पाकिस्तान ने कहा कि भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में उसके आंतरिक मामले बलूचिस्तान को उठाना अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य विवाद है।
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से महासभा के 71वें सत्र को संबोधित करने के बाद संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने ट्वीट किया, 'भारतीय विदेश मंत्री का भाषण झूठ और निराधार आरोपों का पुलिंदा है। सबसे बड़ा झूठ यह कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य विवाद है। यह संयुक्त राष्ट्र के एजेंडा में सबसे पुराना विषय है। पूरी दुनिया इसे स्वीकार करती है।'
 
एक अन्य ट्वीट में मलीहा ने कहा कि पाकिस्तान के आंतरिक मामले बलूचिस्तान को उठाना संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई नहीं है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए कोई शर्त नहीं रखी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
सुकमा में हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर