गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan, nuclear weapons, United Kingdom, defense minister, World,
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , गुरुवार, 5 मार्च 2015 (15:27 IST)

पाकिस्तान के परमाणु हथियार विश्व के लिए खतरा

पाकिस्तान के परमाणु हथियार विश्व के लिए खतरा - Pakistan, nuclear weapons, United Kingdom, defense minister, World,
वॉशिंगटन। ब्रिटेन के पूर्व रक्षा मंत्री लियाम फॉक्स ने कहा है कि वैश्विक समुदाय को पाकिस्तान के परमाणु हथियारों और उसके दो नए भारी जल संयंत्रों से उत्पन्न होने वाले खतरों को नहीं भूलना चाहिए जो एक साल में 24 परमाणु आयुध बनाने में सक्षम हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान को भूलने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए जो एक स्थिर देश नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां वॉशिंगटन में इस वक्त सबका ध्यान ईरान पर है। लोग पाकिस्तान को भूलते प्रतीत होते हैं जिसके पास करीब 120 परमाणु आयुध हैं और हाल ही में दो नए भारी जल संयंत्रों ने काम करना शुरू कर दिया है जो अब से एक साल में तकरीबन 24 परमाणु आयुध का उत्पादन करने में सक्षम है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि परमाणु समस्या को न कोई मानना चाहता है और न इसके विवरण पर बात करना चाहता है। प्रबुद्ध मंडल ‘सेंटर फॉर स्ट्रैटीजिक एंड इंटरनेशल स्टडीज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में फॉक्स ने कहा कि यह चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ खड़े हो चुके हैं। इसमें कुछ नया नहीं है, लेकिन इसका स्वरूप बदलता रहता है। बेशक हमारी चिंता पाकिस्तान जैसी जगहों पर परमाणु प्रसार को लेकर है जो अंतत: आतंकवादियों के हाथ में भी चला जाएगा। (भाषा)