बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan blames India
Written By
Last Modified: इस्लामाबाद , शुक्रवार, 19 मई 2017 (08:25 IST)

पाकिस्तान बौखलाया, भारत पर लगाया यह गंभीर आरोप...

पाकिस्तान बौखलाया, भारत पर लगाया यह गंभीर आरोप... - Pakistan blames India
इस्लामाबाद। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारी दबाव झेल रहे पाकिस्तान ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि भारत उन परमाणु सामाग्रियों का इस्तेमाल हथियार बनाने के लिए करता आ रहा है जो उसने शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए हासिल किए थे।
 
पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान कई दशकों से भारत की ओर से आयातित परमाणु ईंधन, उपकरण और प्रौद्योगिकी को दूसरे मकसद के लिए इस्तेमाल करने के खतरों की ओर ध्यान दिलाता आ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि इस तथ्य को बड़े पैमाने पर नजरअंदाज किया जाता रहा है कि भारत का परमाणु हथियार कार्यक्रम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता कार्यक्रम है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
गोवा : नदी में पुल ढहने से 2 की मौत, 30 लापता