शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Obama birthday
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , बुधवार, 5 अगस्त 2015 (11:57 IST)

ओबामा ने रेस्तरां में मनाया जन्मदिन

ओबामा ने रेस्तरां में मनाया जन्मदिन - Obama birthday
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रथम महिला मिशेल ओबामा और अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ यहां के एक चर्चित रेस्तरां में अपना 54वां जन्मदिन मनाया।
 
ओबामा और प्रथम महिला मिशेल वाशिंगटन के मशहूर रेस्त्रां रोजेज लक्जरी के बाहर कतार में नहीं लगे। वाशिंगटन के इस लोकप्रिय रेस्तरां में आम तौर पर लंबी कतार रहती है।
 
घुटनों तक लंबी काली और सफेद पोशाक में सजीं मिशेल उस दौरान बराक ओबामा का साथ बखूबी निभाते हुए दिखीं। साथ में ओबामा की सौतेली बहन माया सोइतोरो-एनजी और उनके पति कॉनरैड, उनकी भतीजी लेसली रॉबिनसन और वरिष्ठ सलाहकार वैलेरी जैरेट मौजूद थे।
 
बहरहाल, इस बात का तत्काल पता नहीं चल पाया कि रात्रिभोजन के लिए क्या ऑर्डर किया गया था, लेकिन रोजेज लक्जरी को उसके लज़ीज़ पोर्क और लीची के सलाद के लिए जाना जाता है। मंगलवार को ओबामा 54 वर्ष के हो गए।
 
मिशेल इससे पहले फरवरी में रात्रिभोज के लिए इसी रेस्तरां में आई थीं और तब भी उन्हें बिना कतार में लगे अपने लिए एक टेबल मिल गई थी।
 
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट के मुताबिक, ओबामा ने कैम्प डेविड में बीते सप्ताहांत अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। (भाषा)