शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Obama administration trying to undermine Trump- Vladimir Putin
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 जनवरी 2017 (08:13 IST)

पुतिन ने कहा- ट्रंप को कमजोर करने की कोशिश में है ओबामा प्रशासन

पुतिन ने कहा- ट्रंप को कमजोर करने की कोशिश में है ओबामा प्रशासन - Obama administration trying to undermine Trump- Vladimir Putin
मास्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने निवर्तमान अमेरिकी प्रशासन पर फर्जी आरोपों के प्रसार के जरिये निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कमजोर करने का आरोप लगाया है।
एक संवाददाता सम्मेलन में पुतिन ने मंगलवार को ट्रंप के खिलाफ पेश किए गए दस्तावेजों को निर्वाचित राष्ट्रपति को कमजोर करने की ओबामा प्रशासन की कोशिशों का हिस्सा बताया। 
 
मॉस्को के एक होटल में ट्रंप की यौन गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों के फर्जी बताते हुए पुतिन ने खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे संबंधित आदेश देने वाले 'वेश्याओं से भी बदतर' हैं। ट्रंप ने आरोपों को 'फर्जी' बताकर खारिज किया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, भाजपा में शामिल हो सकते हैं कुमार विश्वास!