मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. nuclear war
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (17:57 IST)

पाकिस्‍तान कर सकता है भारत से परमाणु युद्ध

पाकिस्‍तान कर सकता है भारत से परमाणु युद्ध - nuclear war
वॉशिंगटन। अमेरिका के दो विशेषज्ञों ने अमेरिकी सांसदों को आगाह किया है कि बड़े आतंकी हमले  की प्रतिक्रिया में अगर भारत सैन्य हमला करता है तो पाकिस्तान उसके खिलाफ परमाणु हथियारों  का इस्तेमाल कर सकता है।
उनके मुताबिक भारत में मजबूत सरकार है और मुंबई हमले जैसी घटना फिर से होने पर भारतीय  नागरिकों के दबाव पर दोनों पड़ोसी देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ने का खतरा पैदा हो सकता है,  खासकर पाकिस्तान की ओर से इसका खतरा है।
 
अमेरिकी विशेषज्ञों जॉर्ज परकोविक और एश्ले टेलिस ने बुधवार को सुनवाई के दौरान रणनीतिक बल  पर सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति की उपसमिति के सदस्यों को बताया कि इस तरह के खरतनाक  हालात को तभी टाला जा सकता है, जब अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए इस्लामाबाद के साथ  मिलकर काम करे कि पाकिस्तान की सरजमीं से भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर आतंकी हमला  नहीं होगा।
 
‘स्टडीज कार्नेजी एंडोवमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ के उपाध्यक्ष परकोविक ने कहा कि दक्षिण एशिया  इसको लेकर सर्वाधिक आशंका वाला स्थान है, जहां भविष्य में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया  जा सकता है। भारत-पाकिस्तान प्रतिस्पर्धा की असामान्य गतिशीलता से यह खतरा पैदा होता है। (भाषा)