गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. north korea tested nuclear missile
Written By
Last Updated :सोल , बुधवार, 5 जुलाई 2017 (09:50 IST)

बड़ी खबर! उत्तर कोरिया ने किया परमाणु मिसाइल परीक्षण, मचा हड़कंप

बड़ी खबर! उत्तर कोरिया ने किया परमाणु मिसाइल परीक्षण, मचा हड़कंप - north korea tested nuclear missile
सोल। उत्तर कोरिया ने बुधवार को दावा किया कि उसका अंतर महादेशीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम)  बड़े परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। उत्तर कोरिया के इस परिक्षण से दुनियाभर में हड़कंप मच गया।
 
देश की सरकरी संवाद समिति केसीएनए के मुताबिक उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि इस सफल परीक्षण ने उनके देश ने रणनीतिक हथियारों की क्षमता पूरी कर ली है जिसमें परमाणु और हाइड्रोजन बम और आईसीबीएम शामिल हैं।
 
किम ने कहा कि प्योंगयांग अमेरिका के साथ उन हथियारों को छोड़ने के लिए तब तक बातचीत नहीं करेगा जब तक वाशिंगटन उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी शत्रुतापूर्ण नीति को त्याग नहीं देता। उन्होंने कहा कि हमारें अधिकारियों, वैज्ञानिकों और तकनीशियनों से अमेरिका नाराज होगा... क्योंकि उन्होंने उसके स्वतंत्रता दिवस पर यह 'उपहार'  दिया है। 
              
यह प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है जब जी-20 देशों के समूह के नेताओं की प्रस्तावित शिखर बैठक में उत्तर कोरिया के हथियारों के कार्यक्रमों पर लगाम लगाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर चर्चा करनी है।
 
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के लिए एक प्रवक्ता ने कहा कि यह निष्कर्ष निकाला है कि उत्तर कोरिया ने एक आईसीबीएम परीक्षण किया है, जो कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी पहुंच अमेरिका तक होगी।
 
अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिल्लरसन ने कहा कि अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी की पूर्व संध्या पर किया गया परीक्षण, अमेरिका और इसके सहयोगियों के खिलाफ 'नया और बड़ा खतरा' बन कर उभरा है। उन्होंने इसके खिलाफ मजबूत कदम उठाने का वादा किया।
 
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई देश उत्तर कोरिया के श्रमिकों की मेजबानी करता है या प्योंगयांग को आर्थिक या सैन्य सहायता प्रदान की है, या संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को लागू करने में विफल रहता है तो यह एक खतरनाक व्यवस्था को सहायता और बढ़ावा देना माना जाएगा।      
 
अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के अनुरोध पर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस मामले पर दोपहर तीन बजे एक आपात बैठक आयोजित करेगी।
 
उत्तर कोरिया ने इससे पहले पिछले महीने कई मिसाइलों का परीक्षण किया था। यह उत्तर कोरिया का इस साल किया गया ग्यारहवां परीक्षण है। इस बैलिस्टिक मिसाइल ने लगभग 930 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी है।
 
जर्मनी में 07 से 08 जुलाई तक जी-20 देशों का सम्मेलन होगा जिसमे अमेरिका,चीन,जापान और दक्षिण कोरिया के नेता उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षण पर लगाम लगाने के प्रयासों पर चर्चा कर सकते है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
#ModiinIsrael आतंकवाद के खिलाफ जंग में इसराइल भारत के साथ, मोदी बोले...