शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea, nuclear weapons, Kim Jong, international news,
Written By
Last Modified: सिंगापुर , बुधवार, 14 सितम्बर 2016 (17:49 IST)

उत्तर कोरिया इस वर्ष बना सकता है 20 परमाणु बम

उत्तर कोरिया इस वर्ष बना सकता है 20 परमाणु बम - North Korea, nuclear weapons, Kim Jong, international news,
सिंगापुर। उत्तर कोरिया इस वर्ष के अंत तक यूरेनियम को साफ कर इतनी अधिक परमाणु सामग्री तैयार कर लेगा जिससे वह 20 परमाणु बम बना लेने की स्थिति में हो जाएगा। यह अनुमान परमाणु अस्त्र विशेषज्ञों ने लगाया है।
उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता की जानकारी दक्षिण कोरिया के ऊपर अमेरिका के दो बमवर्षक विमानों की उड़ान के बाद दी गई है। अमेरिका ने इन बमवर्षक विमानों की उड़ान दक्षिण कोरिया के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए की थी।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अमेरिकी प्रतिबंधों से बचकर लगभग 1 दशक से यूरेनियम को साफ कर उसे बम बनाने के योग्य सामग्री के रूप में तैयार करता रहा है। उसके पास अब प्लूटोनियम का पर्याप्त भंडार है और इस वर्ष के अंत तक वह जो परमाणु सामग्री तैयार करेगा, वह उसके इस भंडार के अतिरिक्त होगी। 
 
उत्तर कोरिया के पास यूरेनियम का पर्याप्त भंडार है। वह 1 वर्ष में 150 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम तैयार कर लेता है। यह मात्रा 6 बम बनाने के लिए काफी है। यह जानकारी उत्तर कोरिया की जानकारी रखने वाले परमाणु विशेषज्ञ सिजफ्रायड हेकर ने दी है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
#Webviral बेबी गर्ल के सवाल करीना का जवाब...देखें Video