गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nobel Prize Winner Roger Tsien Dies
Written By
Last Modified: सान डिएगो , गुरुवार, 1 सितम्बर 2016 (10:47 IST)

नोबेल पुरस्कार विजेता रॉजर त्सीन का निधन

नोबेल पुरस्कार विजेता रॉजर त्सीन का निधन - Nobel Prize Winner Roger Tsien Dies
सान डिएगो (अमेरिका)। नोबेल पुरस्कार सान डिएगो की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर रॉजर त्सीन का निधन हो गया है। वे 64 वर्ष के थे।
 
विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को जारी वक्तव्य में बताया गया है कि साल 2008 में फ्लोरोसेंट मार्कर विकसित करने में सहयोग देने के लिए रसायन शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित त्सीन का निधन 24 अगस्त को ओरेगोन के यूजीन में हुआ।
 
सान डिएगो-ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय के चांसलर प्रदीप खोसला ने बताया कि रॉजर अद्भुत व्यक्ति थे। वे दुर्लभ प्रतिभा वाले थे जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। त्सीन विश्वविद्यालय के सान डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसीन में 27 साल तक औषधशास्त्र, रसायनशास्त्र और जैव रसायन के प्रोफेसर थे।
 
साल 2008 में उन्हें जेलीफिश से प्राप्त हरे फ्लोरोसेंट प्रोटीन का शोध के औजार के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए ओसामू शिमोमुरा और मार्टिन चेल्फी के साथ नोबेल पुरस्कार मिला था। यह प्रोटीन मस्तिष्क की कोशिकाओं से लेकर बैक्टीरिया के संपर्क में आने पर चमक उठता है। ये फ्लोरोसेंट मार्कर कैंसर कोशिकाओं का पता लगा सकते हैं और मस्तिष्क में एल्जाइमर रोग के बढ़ने का पता लगाते हैं।
 
न्यूयॉर्क में जन्मे त्सीन ने 8 साल की आयु से ही रसायनशास्त्र के प्रयोग करने शुरू कर दिए थे। उन्होंने हॉर्वर्ड और कैंब्रिज से स्नातक की डिग्री ली। (भाषा)
ये भी पढ़ें
महंगा पड़ा भाजपा सरकार का विरोध, संघ ने गोवा प्रमुख को किया बर्खास्त