गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. nobel of medicine to David Julius, Ardem Patapoutian
Written By
Last Updated : मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (11:06 IST)

अमेरिका के जूलियस और पेटापोशियम को मेडिसिन का नोबेल

अमेरिका के जूलियस और पेटापोशियम को मेडिसिन का नोबेल - nobel of medicine to David Julius, Ardem Patapoutian
अमेरिका के डॉ. डेविड जूलियस और अर्डेम पेटापोशियम को 2021 का मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार दिया गया। दोनों वैज्ञानिकों को शरीर में तापमान और स्पर्श महसूस कराने के लिए रिसेप्टर्स की खोज का श्रेय दोनों का जाता है।
 
नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को नोबेल कमेटी के महासचिव थॉमस पर्लमैन ने की। डॉ जूलियस ने अपनी खोज के लिए मिर्च का इस्तेमाल किया ताकि तव्चा पर जलन का पता चल सके। इसके दोनों ने ठंडक से जुड़ा रिसेप्टर खोजा।
 
पिछले साल मेडिसिन का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों हार्वे जे आल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को मिला था, जिन्होंने लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज की थी।