शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nigerian church firing, 11 death
Written By
Last Modified: अबुजा , सोमवार, 7 अगस्त 2017 (10:24 IST)

नाइजीरिया में चर्च में गोलीबारी, 11 की मौत

नाइजीरिया में चर्च में गोलीबारी, 11 की मौत - Nigerian church  firing, 11 death
नाइजीरिया के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर दिया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह हमला स्थानीय समुदाय के लोगों के बीच उत्पन्न हुए एक विवाद के बाद हुआ। पुलिस के अनुसार बंदूकधारियों ने एक व्यक्ति की तलाश के दौरान चर्च पर हमला किया।
 
अनमब्रा राज्य के पुलिस प्रमुख गारबा उमर ने कहा कि बंदूकधारियों ने ओजुबुलु के एक चर्च में तड़के हमला कर दिया। उमर ने बताया कि बंदूकधारी एक स्थानीय व्यक्ति को मारने का प्रयास कर रहे थे। बंदूकधारी उस व्यक्ति की तलाश करते हुए चर्च में घुसे और गोलीबारी की। इस मामले में अभी तक किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
इस हिंसा को मादक पदार्थों की तस्करी से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
 
गौरतलब है कि नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में मुख्य रूप से ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं और चर्च में इस प्रकार की हिंसा आम तौर पर नहीं होती है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में गोरक्षकों पर हमला