गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nigeria
Written By
Last Modified: अबूजा , रविवार, 25 दिसंबर 2016 (08:46 IST)

नाइजीरिया में बोको हराम को बड़ा झटका

नाइजीरिया में बोको हराम को बड़ा झटका - Nigeria
अबूजा। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने कहा कि उत्तरपूर्वी सम्बीसा के वन क्षेत्र में इस्लामिक आतंकवादी संगठन बोको हराम के अहम शिविर पर सेना ने कब्जा कर लिया है।
 
बुहारी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी सेना प्रमुख ने शुक्रवार को दी थी। उन्होंने कहा कि शिविर में रहने वाले आतंकवादी वहां से भाग गए हैं और छिपने का कोई स्थान ढूंढ रहे हैं।
 
बुहारी ने कहा कि आतंकवादी कहीं छिप नहीं पाएंगे और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि नाइजीरियाई सेना ने पिछले कई सप्ताहों से सम्बीसा के जंगलों में बोको हराम आतंकवादी संगठन के खिलाफ अभियान चला रखा है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
क्रिसमस पर पोप फ्रांसिस का संदेश...