गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Niger Military Kills 12 Boko Haram Extremists
Written By
Last Modified: मियामी , रविवार, 29 मई 2016 (07:19 IST)

नाइजर में बोकोहराम के 12 आतंकवादी ढेर

नाइजर में बोकोहराम के 12 आतंकवादी ढेर - Niger Military Kills 12 Boko Haram Extremists
मियामी। अफ्रीकी देश नाइजर में सुरक्षाबलों ने सीमावर्ती गांव बोसो में एक अभियान के तहत  आतंकवादी संगठन बोकोहराम के 12 आतंकवादियों को मार गिराया।
 
नाइजर सेना ने एक बयान में बताया कि आतंकवादियों के साथ चली मुठभेड़ सुरक्षा बल के तीन सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं। 
 
सेना के प्रवक्ता कर्नल मुस्तफा लेंद्रू ने एक बयान में बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के मशीनगन, रॉकेट चालित ग्रेनेड लांचर और मोबाइल फोन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जोरदार हमले में कई आतंकवादी ढेर हो गए और कई अन्य घायल हो गए।
 
स्थानीय निवासी अब्राहिम चेतिमा ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच लगभग ढाई घंटे तक जोरदार संघर्ष हुआ और अंत में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को यहां से खदेड़ दिया। बोसो दिफा क्षेत्र का हिस्सा है जहां आतंकवादियों ने पिछले कई हमलों को अंजाम दिया था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी बोले, खत्म किया 37 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार