गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. nicki minaj
Written By

निकी मिनाज की प्रतिमा से छेड़छाड़

निकी मिनाज की प्रतिमा से छेड़छाड़ - nicki minaj
रैपर निकी मिनाज की मैडम तुसो संग्रहालय, लास वेगास में बनाई गई मोम की प्रतिमा के साथ दर्शकों ने जब अश्लील तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शुरू कर दीं तब संग्रहालय ने इसकी सुरक्षा को बढ़ा दिया।
 
हालांकि मैडम तुसाद और उनके बीस अत्यधिक कुशल कलाकारों को पहली बार किसी महिला रैपर का उत्तेजक अवस्था में मूर्ति बनाई थी तो उन्हें कुछ गलत नहीं लगा था। लेकिन उनका यह अनुमान पूरी तरह से गलत साबित हुआ क्योंकि लोगों ने अपनी यौन कुंठाओं को मूर्ति के साथ ही निकाला और इसकी तस्वीरों को प्रचारित-प्रसारित भी किया।    
 
लेकिन दोनों हाथों और पैरों पर लगभग निर्वस्त्र हालत में इस मोम प्रतिमा का जब हाल ही में अनावरण किया गया था तो अत्यधिक अनुचित कारणों से लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। उनकी इस मूर्ति को उसी तरह से बनाया गया है जैसा कि उन्होंने अपने म्युजिक एल्बम 'एनाकोंडा' के लिए खुद को दर्शाया था।  
 
पुरुष और महिलाओं ने इस मूर्ति के साथ अपने भद्दे पोज लिए और इन्हें सोशल मीडिया साइट्‍स पर पोस्ट कर दिया। म्युजियम ने और अधिक शर्मिंदगी से बचने के लिए मूर्ति की सुरक्षा बढ़ा दी है। संग्रहालय को एक बयान भी जारी करना पड़ा क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट की गईं जिनमें लोग मूर्ति के गोपनीय अंगों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस घटना के बाद कहा जा रहा है कि 32 वर्षीय रैपर और मॉडल को मोम की दूसरी प्रतिमा बनवाई जाएगी।