शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nepal, earthquake, Kathmandu
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2016 (22:44 IST)

नेपाल में भूकंप का बड़ा झटका, लोग अपने घरों से बाहर निकले

नेपाल में भूकंप का बड़ा झटका, लोग अपने घरों से बाहर निकले - Nepal, earthquake, Kathmandu
काठमांडू। नेपाल में शुक्रवार की रात को भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ, जिससे लोग दशहत में अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का यह तेज झटका रात 10 बजकर 10 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 आंकी गई है। 



नेपाल में आए इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी है। मीडिया खबरों के मुताबिक भूकंप का केन्द्र नेपाल से 16 किलोमीटर दूर जमीन में 26 किलोमीटर नीचे था। 
 
भूकंप का झटका इतना तेज था कि एक सरकारी इमारत के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। अपुष्ट जानकारी के अनुसार भूकंप के तेज झटके में एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
 
भूकंप का  असर नेपाल से सटे राज्य बिहार में भी देखने को मिला है। बिहार के समस्तीपुर में रात को लोगों ने भूकंप का हल्का झटका महसूस किया। दरभंगा और सीतामणी से मिल रही जानकारी के अनुसार यहां भी भूकंप का हल्का झटका लोगों को लगा लेकिन यह इतना हल्का था कि कोई नुकसान नहीं हुआ। 
 
सनद रहे कि नेपाल भूकंप की भयानक त्रासदी झेल चुका है। पिछली बार जब यहां भूकंप आया था, तब हजारों लोगों की मौत हो गई थी और अरबों रुपयों की सम्पत्ति का नुकसान हुआ था। (वेबदुनिया न्यूज)