मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nepal earthquake
Written By
Last Modified: काठमांडू , रविवार, 3 मई 2015 (22:54 IST)

भारतीय मूल के अरबपति नेपाल में बनाएंगे 1200 घर

भारतीय मूल के अरबपति नेपाल में बनाएंगे 1200 घर - Nepal earthquake
काठमांडू। ब्रिटेन में रहने वाले दो भारतीय मूल के अरबपतियों ने नेपाल के भूकंप प्रभावित गांवों में 1200 भूकंपरोधी घर बनाने की पेशकश की है।
 
ब्रिटेन की सिस्मो कंपनी के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सहगल ने 1000 भूकंपरोधी घरों जबकि इंडोरामा कॉरपोरेशन के संस्थापक और अध्यक्ष प्रकाश लोहिया ने अपने लोहिया फाउंडेशन के माध्यम से 200 घरों के निर्माण की पेशकश की है।
 
नेपाली समाचार पोर्टल ईकांतिपुर की खबर के अनुसार सहगल ने ब्रिटेन में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत तेज बहादुर छेत्री से शुक्रवार को मुलाकात कर नेपाल में 1000 भूकंपरोधी घर बनाने की पेशकश की।
 
सहगल ने कहा, ‘हमारी कंपनी के पास नई तकनीक के साथ घर बनाने का अच्छा अनुभव है और नेपाल सरकार अगर हमारी पेशकश स्वीकार कर लेती है तो हम बुरी तरह प्रभावित दूरदराज के इलाकों में घरों का निर्माण शुरू कर देंगे।’
 
इस बीच रूस में रहने वाले नेपाली मूल के अरबपति उपेन्द्र महतो ने भूकंप पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास में मदद के लिए 15 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। महतो अप्रवासी नेपाली संघ के संस्थापक अध्यक्ष हैं।
 
नेपाल में आए भीषण भूकंप से 160000 से अधिक घर तहस नहस हो गए। पिछले हफ्ते आयी 7.9 तीव्रता के इस प्राकृतिक आपदा की वजह से अब तक देश में 7,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। (भाषा)