शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nepal Earthquake
Written By
Last Modified: काठमांडू , शनिवार, 2 मई 2015 (18:59 IST)

मत खाओ मांस, फैल सकती है महामारी...

मत खाओ मांस, फैल सकती है महामारी... - Nepal Earthquake
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के अधिकारियों ने शहर के नागरिकों से कहा है कि भूकंप के बाद महामारी के भय के चलते जानवरों अथवा पक्षियों को न मारें और न ही उनके मांस का सेवन करें।
काठमांडू जिला प्रशासन ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा है कि कुछ समय के लिए वे मांस से जुड़े उत्पादों से परहेज करें। भूकंप आने से कुछ समय पहले पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट में स्वाइन फ्लू फैला था और कुछ लोग काठमांडू में भी इसकी चपेट में आए थे। (भाषा)