मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nawaz Sharif Maryam B pakistan
Written By
Last Updated : शनिवार, 14 जुलाई 2018 (18:24 IST)

नवाज शरीफ और मरियम बी क्लास के कैदी, मिल सकता है पढ़ाने का काम

नवाज शरीफ और मरियम बी क्लास के कैदी, मिल सकता है पढ़ाने का काम - Nawaz Sharif Maryam B pakistan
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम बी भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार रात लाहौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। उन्हें रावलपिंडी ले जाया गया, जहां दोनों को बी क्लास वाली सुविधा वाली जेल में रखा गया है।
 
शरीफ को लंदन के अवेनफील्ड स्थित 4 फ्लैट काली कमाई से खरीदने के मामले में सजा हुई है। उन्होंने ये फ्लैट 1993 में खरीदे थे। कोर्ट ने पिछले हफ्ते नवाज को 10 साल और मरियम को 7 साल की सजा सुनाई थी।
 
खबरों के मुताबिक नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को दूसरे कैदियों को पढ़ाने का काम मिल सकता है। कानून मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि नवाज पर भ्रष्टाचार के दो और मामलों की सुनवाई अदियाला जेल में ही की जाएगी। ये सुनवाई इस्लामाबाद की जवाबदेही कोर्ट के जज मोहम्मद बशीर करेंगे।
 
ए और बी क्लास की सुविधाओं में अंतर : पाकिस्तान के जेल नियमों के अनुसार क्लास बी में उन कैदियों को रखा जाता है जिनका सामाजिक, शैक्षणिक और जीवन स्तर बाकी कैदियों से अच्छा होता है। क्लास ए और बी के कैदियों को एक चारपाई, एक कुर्सी, एक टी-पॉट, एक अलमारी और एक लैम्प दिया जाता है। कपड़े धोने के लिए उन्हें जरूरी सामान दिया जाता है। 
 
कैदियों को टेलीविजन, फ्रिज, एसी और अखबार की सुविधा पैसे चुकाने के बाद दी जा सकती है। इसके लिए जेल विभाग से अनुमति की आवश्यकता होती है। क्लास ए के कैदियों को क्लास बी के कैदियों के मुकाबले जेल के अंदर ज्यादा आजादी मिलती है। 
 
क्लास बी के कैदियों के पास खान-पान के ज्यादा विकल्प नहीं होते हैं, जबकि क्लास ए के कैदियों को खान-पान के लिए भी विकल्प होते हैं। वे दाल, मीट, दूध, चाय, नमक और सब्जियों की ज्यादा मात्रा ले सकते हैं। ए और बी क्लास जेलों में रहने वाले कैदियों को आमतौर पर जेल में मेहनत वाले काम नहीं करने होते। उन्हें क्लास सी के अनपढ़ कैदियों को पढ़ाना होता है।
ये भी पढ़ें
पति बना हैवान, पहले तीन तलाक, एक माह कैद कर भूखा-प्यासा रखा, फिर जिंदगी से हार गई...