शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Narendra Modi, Barack Obama
Written By
Last Modified: नई दिल्ली/ वॉशिंगटन , बुधवार, 25 नवंबर 2015 (22:59 IST)

पेरिस में ओबामा से मिलेंगे मोदी

पेरिस में ओबामा से मिलेंगे मोदी - Narendra Modi, Barack Obama
नई दिल्ली/ वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पेरिस में हो रहे जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलेंगे। वॉशिंगटन से प्राप्त खबरों के मुताबिक व्हाइट हाउस ने मोदी और ओबामा के पेरिस में मिलने की पुष्टि की है। 
इन महीने दोनों नेताओं की यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले वे कुआलालंपुर में जी-20 और आसियान सम्मेलन के दौरान मिले थे। मोदी 29 नवंबर को पेरिस पहुंचेंगे और अगले दिन वह सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन के दौरान वह सौर ऊर्जा वाले देशों के समूह को लांच करेंगे।
 
अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रॉड्स ने वॉशिंगटन में कहा कि पेरिस सम्मेलन को सफल बनाने के लिये पूरे साल भारत और अमेरिका के बीच बातचीत होती रही। ओबामा इसी बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मिलेंगे। (वार्ता)