बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Narendra Modi and Barack Obama meeting live
Written By
Last Updated : बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (00:02 IST)

भारत और अमेरिका के बीच हुए अहम समझौते

भारत और अमेरिका के बीच हुए अहम समझौते - Narendra Modi and Barack Obama meeting live
वॉशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिकी यात्रा का मंगलवार को अंतिम दिन था। मोदी ने अंति‍म दिन अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से व्हाइट हाउस में करीब दो घंटे तक लंबी बातचीत की। इस शिखर वार्ता पर दुनियाभर की नजरें लगी हुई थी। शिखर वार्ता के हाईलाइट्‍स...


























* अमेरिका के स्थानीय समय के अनुसार शाम 7 बजे नरेन्द्र मोदी भारत के लिए रवाना होंगे।
* मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक से निकले मोदी और ओबामा। 
* मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक पहुंचे मोदी और ओबामा।
 
* दोनों देश परमाणु ऊर्जा के मुद्दों को सुलझाने के लिए गंभीर। 
* दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई मिलकर लड़ेंगे। 
* दोनों देश खूफिया जानकारियों का आदान-प्रदान करेंगे। 
* दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में करार दस साल के लिए बढ़ा।

* अमेरिकी रक्षा कंपनियों को भारत आने का न्योता। 
* इबोला से निपटने के लिए 10 लाख डॉलर देने की घोषणा। 
* दोनों देशों में आर्थिक सहयोग बढ़ेगा।  

* भारत में आर्थिक अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। 
* डब्ल्यूटीओ में भारत की खाद्य सुरक्षा चिंता को अमेरिका आगे बढ़ाएगा। 
* भारत और अमेरिका में कई अहम मुद्दों पर समझौते। 
* ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा के मुद्दों पर दोनों के बीच करार। 
* सिविल न्यूक्लियर सहयोग बढ़ाएंगे। 
* ओबामा और उनके परिवार को भारत आने का न्योता दिया। 
* इलाहाबाद, अजमेर और विशाखापट्टनम में स्मार्ट सिटी बनाने में अमेरिका मदद करेगा।

* भारत में आर्थिक अवसर तेजी से बढ़ रहते हैं, हमारे यहां बिजनेस करना आसान होगा।
* इस मुलाकात के बाद भारत बड़े पैमाने पर आर्थिक विकास की तरफ आगे बढ़ेगा
* मेरा विश्वास दृढ़ हो गया है कि हमारे संबंध विभिन्न क्षेत्र में मजबूत होंगे
* मोदी ने ओबामा के सत्कार के प्रति आभार प्रकट किया
* व्हाइट हाउस के भीतर बराक ओबामा का संबोधन
 

* व्हाइट हाउस के भीतर चल रही सरगर्मी से कयासों का दौर शुरु
* नरेन्द्र मोदी और बराक ओबामा किसी भी वक्त दे सकते हैं साझा बयान
* व्हाइट हाउस के भीतर साझा बयान देने की तैयारी शुरू।


*रात 10 बजे मोदी और ओबामा साझा बयान दे सकते हैं।
* पूरी दुनिया को मोदी और ओबामा के साझा बयान का बेसब्री से इंतजार।
* परमाणु समझौते पर हो सकती है अमेरिका और भारत में बातचीत।

* एक घंटे से मोदी और ओबामा के बीच बातचीत चल रही है।

* व्हाइट हाउस में मोदी और ओबामा के बीच चल रही है बातचीत।
* कई अहम मुद्दों पर समझौते होंगे।


* हर कोई मोदी की झलक अपने कैमरे में कैद करना चाहता है।
* पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जब व्हाइट हाउस में बराक ओबामा से मुलाकात कर रहे थे तब एक भी प्रशंसक बाहर मौजूद नहीं था।
*बड़ी लड़कियां वंदे मातरम का गायन और नृत्य कर रही हैं।
*छोटे-छोटे बच्चे तिरंगा लिए व्हाइट हाउस के बाहर खड़े हैं।


* व्हाइट हाउस के बाहर ऐसा माहौल है मानो मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस हो।
* कुछ बच्चे कत्थक कर रहे हैं।
* व्हाइट हाउस के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है।
* तिरंगे के साथ मोदी के पोस्टर लेकर 
प्रशंसक खड़े हुए हैं।
* भारतीय मूल के ही नहीं अमेरिकी 
प्रशंसक भी मोदी के जादू से अछूते नहीं।

*बैठक समाप्त होने के बाद बराक ओबामा मोदी को मार्टिन लूथर किंग जूनियर मेमोरियल ले जाएंगे।
* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे।
* विदेश सचिव सुजाता सिंह भी उनके साथ।
* व्हाइट के बाहर मोदी-मोदी और वंदे मातरम के नारे लगे।