बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Narendra Modi
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 नवंबर 2014 (11:32 IST)

टाइम पर्सन ऑफ द ईयर की रेस में नरेंद्र मोदी

टाइम पर्सन ऑफ द ईयर की रेस में नरेंद्र मोदी - Narendra Modi
न्यूयॉर्क। टाइम पत्रिका के पर्सन ऑफ द ईयर के पचास दावेदारों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का नाम भी शामिल है। टाइम के पर्सन ऑफ द ईयर की घोषणा दस दिसंबर को होगी।
 
टाइम पत्रिका के अनुसार कभी विवादित क्षेत्रीय नेता रहे प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी को नेतृत्व किया और आर्थिक विकास के मुद्दे पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
 
पत्रिका ने पाठकों से कहा है कि जिसे पर्सन ऑफ द ईयर होना चाहिए उन्हें वह वोट दें। विजेता की घोषणा अगले महीने की जाएगी।
 
पर्सन ऑफ द ईयर के लिए मतदान छह दिसंबर को बारह बजे समाप्त हो जाएगा। अभी तक पाठकों के पसंद के आधार पर प्रधानमंत्री मोदी दूसरे नंबर पर हैं जबकि रुस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन पहले नंबर पर हैं। 
 
वहीं पाकिस्तान की नोबेल पुरस्कार विजेता और महिला अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसूफजई भी इस सूची में शामिल है। (वार्ता)