शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Myanmar, floods
Written By
Last Updated :न्योंग कोन विलेज , रविवार, 9 अगस्त 2015 (20:15 IST)

म्यांमार में बाढ़ से 10 लाख लोग प्रभावित, 99 की मौत

म्यांमार में बाढ़ से 10 लाख लोग प्रभावित, 99 की मौत - Myanmar, floods
न्योंग कोन विलेज। म्यांमार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या आज 10 लाख के आसपास पहुंच गई, जहां निचले दक्षिण पश्चिमी डेल्टा में पानी भर जाने से घर डूब गए हैं और ग्रामीणों को अस्थाई ठिकानों की ओर रख करना पड़ रहा है। सरकार ने बताया कि मृतक संख्या सौ तक पहुंच सकती है।
कुछ स्थानों पर केवल घरों की छतें देखी जा सकती हैं। सरकार के अनुरोध पर अंतरराष्ट्रीय सहायता भी पहुंचाई जा रही है, लेकिन अभी तक अधिकांश मदद स्वयंसेवकों की ओर से आ रही है जो छोटी नौकाओं से घर-घर नूडल्स, चावल और साफ पानी पहुंचा रहे हैं।
 
जून के अंत में शुरू हुई भारी मानसूनी बारिश पिछले दिनों और तेज हो गई। पिछले कुछ सालों में चक्रवाती तूफान कोमेन की वजह से म्यामां में भयावह बाढ़ आई हैं और भूस्खलन हुए हैं। देश के 14 राज्यों में से दो को छोड़कर बाकी बाढ़ से प्रभावित हैं।
 
सामाजिक कल्याण, राहत और पुनर्वास मंत्रालय के निदेशक फियू ली ली तुन ने कहा कि बाढ़ से मृतक संख्या आज 99 पहुंच गयी और नौ लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। (भाषा)