गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Murder
Written By
Last Modified: केर्न्‍स , शनिवार, 20 दिसंबर 2014 (17:23 IST)

ऑस्ट्रेलिया में मां ने ली 8 बच्‍चों की जान!

ऑस्ट्रेलिया में मां ने ली 8 बच्‍चों की जान! - Murder
केर्न्‍स। सात भाई-बहनों सहित आठ बच्चों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने शनिवार को बच्चों की मां को हिरासत में ले लिया। यह घटना कल ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी शहर केर्न्‍स की है जहां इनकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
 
अधिकारियों ने बच्चों की हत्या के कारण का खुलासा नहीं किया है। मृत पाए गए बच्चों में पांच साल से लेकर 14 साल तक की उम्र के बच्चे हैं। मौके से चाकू बरामद किए गए हैं। 
 
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ब्रूनो एसनिकर ने बताया, इस घटना में मारे गए सात बच्चों की 37 वर्षीय मां को बच्चों का कत्ल करने के लिए हिरासत में लिया गया है। वह अभी केर्न्‍स बेस अस्पताल में पुलिस की निगरानी में है। घटना स्थल पर फूल और टेडीबियर्स रखे गए हैं और चर्च से जुड़े उनके अंतिम क्रियाकलापों को रात में निपटाया गया।
 
पुलिस ने सांस्कृतिक कारणों से परिवार के लोगों का नाम उजागर करने से मना कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की कुछ स्थानीय परंपराओं में मृत व्यक्ति का नाम लेना अपमानजनक माना जाता है। (भाषा)