गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mother, revives, 3 month son, set to bed, Ailing mother
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 मई 2015 (11:11 IST)

बेटे को पास में लिटाया तो जी उठी महिला

बेटे को पास में लिटाया तो जी उठी महिला - Mother, revives, 3 month son, set to bed, Ailing mother
मां और उसके शिशु का रिस्ता ईश्वरीय होता है। आपने कई बार हिंदी फिल्मों में देखा होगा कि मां की मौत हो जाने पर बेटे के विश्ववास से मां एक बार फिर से जी जाती है। लेकिन क्या आपने असल जिंदगी में ऐसा सुना है।
असल जिंदगी में एक ऐसा ही वाकया इंग्लैंड के शहर लंदन से सुनने को मिल रहा है। एक महिला कई दिनों से दिल की बीमारी से पीड़ित थी। पिछले कुछ दिनों में उसे मायोकार्डिटीज नाम के वायरस ने हिट किया जिससे कि वह और परेशानी में आ गई।
 
ऐसा लग रहा था कि उसका अंतिम समय नजदीक है। उसकी बिगड़ती हुई हालत के चलते उसे 10 दिन पहले ही लाइफ सपोर्ट मशीन पर रखा गया। इस दौरान उससे बात करने की किसी को इजाजत नहीं थी। लेकिन जैसे ही उसके पति जैसन ने उसके 3 माह के बेटे को उसके पास लिटाया आचानक ही उसकी दिल की धड़कने चलने लगी।
 
इस चमत्कार को देखकर उस अस्पताल के डॉक्टर दंग रह गए। अब वह महिला पूरी तरह के स्वस्थ है। महिला ने बताया कि उसके बेटे ने उसकी जान बचाई है। 
 
इस महिला का नाम होली चेउंग है वा वे 36 साल की हैं। उन्हें तीन महीने पहले इंग्लैंड के बर्मिंघम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह मायोकार्डिटीज नामक एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित थीं। वे पिछले कुछ समय से गंभीर अवस्था में थी।
 
पिछले दिनों उनकी हार्ट बीट बंद हो गई थी, जिसके लिए डॉक्टर ने उन्हें 45 झटके भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही उनके पति ने उनके तीन महीने के बच्चे को उनके करीब लिटाया उनकी हार्ट बीट चलने लगी। कुछ दिनों बाद होली चेउंग पूरी तरह से स्वस्थ हो गईं।
(Photo Courtesy : 
.Huffingtonpost)