शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Migrant's boat capsized
Written By
Last Updated :रोसेटा , शनिवार, 24 सितम्बर 2016 (08:52 IST)

मिस्र नौका हादसा : 162 शव बरामद

मिस्र नौका हादसा : 162 शव बरामद - Migrant's boat capsized
रोसेटा। प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के मिस्र के तट के निकट भूमध्य सागर में डूबने के तीन दिन बाद बचावकर्मियों ने 162 शव बरामद किए हैं। यह नौका यूरोप की ओर जा रही थी।
मिस्र के तटीय प्रांत बहेरा के गवर्नर मोहम्मद सुल्तान ने मरने वालों का ताजा आंकड़ा दिया और बताया कि कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने साथ ही कहा कि तलाशी अभियान अब भी जारी है। लापता लोगों में कई बच्चों और महिलाओं के होने की बात कही जा रही है जो नाव के डूबने पर तैर नहीं पाए।
 
रोसेटा शहर के निकट एक संवाददाता ने देखा कि शुक्रवार सुबह मत्स्य नौकाओं से 20 से 30 शव लाए गए तथा उनको वहां खड़ी एंबुलेंस में रखा। प्रवासियों को ले जा रही नौका बुधवार को रोसेटा शहर के तट की तरफ समुद्र में 12 किलोमीटर दूर डूब गई थी। (भाषा)