मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Medha Jalota, Anup Jalota, wife, died
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 26 नवंबर 2014 (17:37 IST)

अनूप जलोटा की पत्नी मेधा का अमेरिका में निधन

अनूप जलोटा की पत्नी मेधा का अमेरिका में निधन - Medha Jalota, Anup Jalota, wife, died
मुंबई। भजन गायक अनूप जलोटा की पत्नी मेधा का अमेरिका में निधन हो गया। वह बीमार चल रही थीं। मेधा को करीब दो महीने पहले न्यूजर्सी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कई ऑपरेशन भी हुए थे। मेधा का निधन कल सुबह हुआ।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल की भतीजी मेधा के परिवार में पति अनूप जलोटा के अलावा उनका 18 साल का बेटा आर्यमान है। मेधा के पहले पति फिल्मनिर्माता शेखर कपूर ने ट्‍विटर के माध्यम से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कपूर ने ट्वीट किया है, ‘संभवत: मेरी जानकारी में सबसे साहसी शख्स। मेधा जलोटा। मेधा की आत्मा को शांति मिले। आपने सिद्ध किया कि तमाम परेशानियों के बावजूद जीवन को जिया और उससे प्रेम किया जा सकता है।’ शेखर कपूर और मेधा का तलाक 1994 में हुआ था। (भाषा)