गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Matti Makkonen
Written By
Last Modified: लंदन , बुधवार, 1 जुलाई 2015 (00:31 IST)

एसएमएस के जनक मैकोनेन का निधन

एसएमएस के जनक मैकोनेन का निधन - Matti Makkonen
लंदन। मोबाइल नेटवर्क के जरिए संदेश भेजने का विचार पेश करने के बाद एसएमएस के जनक के तौर पर जाने जाने वाले मैटी मैकोनेन का 63 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।
 
एसएमएस के जनक के तौर पर विख्यात होने के बावजूद मैकोनेन अकसर कहा करते थे कि अकेले उन्होंने इस प्रौद्योगिकी का आविष्कार नहीं किया।
 
प्रथम टेक्स्ट मैसेज की 20वीं वषर्गांठ पर मैकोनेन ने कहा था कि वह एसएमएस का विकास एक संयुक्त प्रयास मानते हैं और यह नोकिया ही थी, जिसने इस सेवा को लोकप्रिय बनाने में मदद की।
 
उन्होंने कहा था, ‘सही मायने में इस सेवा को तब शुरू किया, जब नोकिया ने एसएमएस लिखने की सुविधा वाला पहला फोन (नोकिया 2010) 1994 में पेश किया।’ (भाषा)