शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Malasiya, Jungle, Human smuggler
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 मई 2015 (16:58 IST)

मलेशिया के जंगल या मानव तस्करी का अड्डा?

मलेशिया के जंगल या मानव तस्करी का अड्डा? - Malasiya, Jungle, Human smuggler
अंग्रेजी वेबसाइट 'द गार्डियन' में छपी खबर के मुताबिक उत्तरी मलेशिया के घने जंगल में एक फॉरेंसिक टीम पहुंचती है। वहां उसे जमीन में आधा गड़ा कुछ कपड़े से लिपटा-सा दिखाई देता है। वे उसके ऊपर जमीं मिट्टी हटाते हैं और फावड़े की सहायता से उस जगह की और गहरी खुदाई करते हैं। इसी बीच उन्हें मानव का कंकाल दिखता है।
दरअसल, मलेशिया के इस जंगल में एक नहीं, कई लाशें जमीन में दबी पड़ी हैं। दरअसल, कुछ दिनों  पहले ही मलेशिया पुलिस के अधिकारियों को जंगल में मानव का जबड़ा मिलने की जानकारी मिली थी  और तबसे ही उन्होंने इस संबंध में जांच करना शुरू कर दी। 
 
यह सब मानव तस्करी वालों का किया-धरा है। मानव तस्कर इस घने जंगल का लंबे समय से इस्तेमाल  कर रहे हैं। ये मानव तस्कर बर्मा और बांग्लादेश से लोगों को अगवा कर लेते हैं और लाकर यहां के घने  जंगलों में छोड़ देते हैं।
 
इनमें से ज्यादातर बर्मा के रोहिंग्या मुस्लिम लोग हैं। ये लोग इन जंगलों से होते हुए मलेशियाई शहर में  निकल जाते हैं और ये लोग इनको सस्ती मजदूरी देकर अपने यहां काम करवाते हैं।
 
इनके रहने का अड्डा यही घना जंगल है। यहां ये झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। मानव तस्करों का इनके  परिवार से भी संपर्क है और वे इन्हें छोड़ने के लिए उनसे मोटी रकम की मांग करते हैं। 
 
पुलिस ने जब इस जंगल में जांच शुरू की तो उसे कई प्रवासी ठिकानों के बारे में पता चला, लेकिन  जब तक पुलिस वहां पहुंचती इसके पहले ही प्रवासी लोग मानव तस्करों के साथ नौ दो ग्यारह हो चुके  थे। 
 
अभी तक प्रवासियों की 140 कब्रें खोजी जा चुकी हैं, वहीं पास में एक झोपड़ी दिखाई दी। उस झोपड़ी  को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे उसे हाल ही में मानव तस्करों ने छोड़ा हो। यह मुद्दा मलेशिया सरकार  के लिए एक चुनौती बनकर उभरा है। पुलिस जांच में जुटी है। वे पता लगाने में लगे हुए हैं कि आखिर  किस मलेशियन एजेंट की सहायता से वे इस जंगल तक पहुंचते हैं।(Photo source : The guardian)