गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Landslides
Written By

भूस्खलन के बाद ईसा की आकृति उभरी

भूस्खलन के बाद ईसा की आकृति उभरी - Landslides
वॉशिंगटन। पिछले दिनों कोलम्बिया में भूस्खलन हुआ था और पहाड़ों पर हुए भूस्खलन के बाद यहां आने वालों का तांता लगा है। भूस्खलन के बाद नीचे मिट्‍टी के ढ़ेर में ईसा मसीह की छवि उभर आई है। यह घटना सैन फ्रांसिस्को के पुटुमायो के पास हुई है।
 
लेकिन, अब जमीन के मालिक यहां इस चमत्कार को देखने के लिए आने वाले लोगों से पैसा वसूल रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु ईसा के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ इतनी हो गई कि वहां पुलिस को बुलाना पड़ गया। इस घटना की तस्‍वीर शनिवार से ही सोशल मीडिया पर चल रही है। वहीं, कुछ लोगों को इस घटना पर विश्‍वास नहीं है।
 
पर एक टि्वटर यूजर मागुई ने लिखा कि उन लोगों को बधाई, जिन्‍होंने पुटुमायो में हुए भूस्‍खलन में जीजस की छवि देखी। मुझे तो बस पेड़ों से घिरा पहाड़ ही दिख रहा है।
 
वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब प्रभु ईसा मसीह की छवि किसी अप्रत्‍याशित जगह पर दिखाई पड़ी हो।
 
इससे पहले भी ईसा मसीह की छवि ब्रेड, आयरन, तेल की कढ़ाई, तौलिये की सिलवट में भी देखी जा चुकी है। वर्ष 2012 में एक पेंटर को दीवार पर प्रभु ईशू की छवि दिख चुकी है।