गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kango
Written By
Last Modified: संयुक्त राष्ट्र , बुधवार, 6 मई 2015 (12:26 IST)

कांगो में दो शांति सैनिकों की हत्या

कांगो में दो शांति सैनिकों की हत्या - Kango
संयुक्त राष्ट्र। पूर्वी कांगो में संयुक्त राष्ट्र की तंजानिया इकाई के शांति रक्षकों पर संदिग्ध विद्रोहियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि चार शांति सैनिकों के लापता होने की खबर है।
 
मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि इसी क्षेत्र में इससे एक दिन पहले अभियान के लिए जवानों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर पर हमला किया गया था।
 
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि संदिग्ध एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (एडीएफ) से जुड़े लोगों ने उत्तरी कीवू के बेनी क्षेत्र में तंजानियाई शांतिरक्षकों पर हमला किया। (भाषा)