गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Junaid Jamshed, Pakistan's religious mento
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 दिसंबर 2016 (18:42 IST)

पाकिस्तान के जुनैद जमशेद क्यों ट्रेंड करने लगे?

पाकिस्तान के जुनैद जमशेद क्यों ट्रेंड करने लगे? - Junaid Jamshed, Pakistan's religious mento
बुधवार को पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय विमानसेवा का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 48 यात्री मारे गए। हादसे में पाकिस्तान के लोकप्रिय पॉप सिंगर से इस्लामिक उपदेशक बने जुनैद जमशेद की मौत हो गई। जुनैद अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहे थे। उनकी पत्नी की मौत हो गई।
इस दुर्घटना में जुनैद जमशेद के मारे जाने की खबर आने के बाद से ही वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। लोग उनके गानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे।  जुनैद जमशेद की मौत के बाद भारत में भी लोगों ने उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। अभिनेता ऋषि कपूर समेत मैच कंमेटेटर हर्षा भोगले ने भी उनकी मौत पर संवेदना जाहिर की।

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर इस विमान हादसे में मारे गए के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमने एक कलाकार को खो दिया। इसके साथ ही पाक क्रिकेटर शोएब मलिक और वकार यूनिस समेत कई लोगों ने जमशेद जुनैद की मौत पर शोक व्यक्त किया।
 
डिस्को मु्ल्ला के नाम से थे मशहूर : जुनैद पाकिस्तान में पॉप सिंगर डिस्को मुल्ला के नाम से पाकिस्तान में प्रसिद्ध थे। कुछ समय पहले ही वे धार्मिक कार्यो में लग गए थे।  जुनैद के सिंगिंग करियर की शुरुआत 1987 से शुरू हुई। जुनैद के इसी साल गाए हुए गाने 'दिल-दिल पाकिस्तान' और 'तुम मिल गए' हिट रहे। साल 2004 में जुनैद ने म्यूज़िक करियर को अलविदा कहा उसके बाद वो धार्मिक कामों में लगे रहे।
 
जुनैद के आखिरी ट्वीट के अनुसार वे बीते कई दिनों से चितराल गए हुए थे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से चितराल की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। उनका आखिरी ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने 4 दिसंबर को किए अपने इस ट्वीट में लिखा कि धरती पर स्वर्ग। अपने दोस्तों के साथ अल्लाह की राह पर।
ये भी पढ़ें
अजगर को रस्सी से बांध खेल रहे थे बच्चे!