शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Ivanka Trump profile
Written By
Last Modified: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (13:08 IST)

इवांका ट्रंप के बारे में जानिए 10 खास बातें...

इवांका ट्रंप के बारे में जानिए 10 खास बातें... - Ivanka Trump profile
दुनिया की सबसे शक्तिशाली बेटियों में शुमार अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप हैदराबाद में हैं। वह यहां ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप (जीईएस) 2017 में हिस्सा लेंगी। जानिए इवांका ट्रंप से जुड़ी 10 खास बातें... 
 
  • इवांका जब 10 साल की थीं, तब उनके पिता डोनाल्ड और मां इवाना ट्रंप का तलाक हो गया। इवांका का जन्म 1981 में हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप की पहली शादी से सिर्फ इवांका ही हैं। इवांका की मां इवाना एक चेक एथलीट और मॉडल रही हैं।
     
  • इवांका ने 15 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। 2008 में टाउन एंड कंट्री मैगजीन के कवर पर इवांका को स्मार्ट, सक्सेसफुल और सेक्सी बताया गया था। 2007 में मैक्सिम हॉट 100 और 2008 में ऑक्समैन डॉट कॉम की शीर्ष 99 की सूची में भी वे शामिल रही हैं। 
  • इवांका ट्रंप जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं और वह अपने अधिकतर आउटफिट्स खुद डिजाइन करती हैं। वे अपने नाम से एक ब्रांड भी शुरू कर चुकी हैं। अपने नाम से वह जूते, कपड़े और हैंडबैग बेचती हैं। उनके स्‍टाइल और फैशन सेंस की चर्चा अकसर अमेरिकी मीडिया में होती रहती है।
     
  • सफल मॉडल होने के साथ ही वह सफल कारोबारी भी मानी जाती हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के चुनावी अभियान में भी  इवांका ने बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई थी। 
     
  • 35 साल की इवांका का राजनीति में भी खासा दखल है। कहा जाता है पिता डोनाल्ड ट्रंप उनसे सलाह लिए बिना कोई भी फैसला नहीं लेते हैं। ट्रंप ने तो एक साक्षात्कार में यह भी कहा था कि अगर इवांका उनकी बेटी न होती तो वह निश्चित तौर पर उनको डेट कर रहे होते।
     
  • ऐसा कहा जाता है कि इवांका के कहने पर ही ट्रंप ने अप्रैल 2017 में सीरिया में कई मिसाइलें दागी थी।
     
  • इवांका के परिवार में पति जेरेड कुश्नर और तीन बच्चे अराबेला, जोसेफ और थियाडोर हैं। 
     
  • जेरेड से शादी के बाद उन्‍होंने यहूदी धर्म स्‍वीकार कर लिया।
     
  • इवांका ने दो किताबें भी लिखी हैं जिनमें पहली किताब है ट्रंप कार्ड जो कि वर्ष 2009 में रिलीज हुई। उनकी दूसरी किताब थी, 'वीमेन हू वर्क : रिराइटिंग द रूल्‍स फॉर सक्‍सेस'।
     
  • भारत के बारे में इवांका का मानना है कि हम एक साथ मिलकर कई बड़े काम कर सकते हैं। हम दोनों ही देश आर्थिक उन्नति और सुधार को बढ़ावा दे रहे हैं। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं। इवांका भारतीय इतिहास और संस्कृति की प्रशंसक हैं।
ये भी पढ़ें
हार्दिक पटेल- मर भी गया तो जीत मेरी ही होगी...