गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Islamic State
Written By
Last Updated :काहिरा , सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (08:10 IST)

आईएस ने मिस्र में चर्च पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली

आईएस ने मिस्र में चर्च पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली - Islamic State
काहिरा। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने मिस्र के 2 गिरजाघरों पर हुए बम हमले की जिम्मेदारी ली है। 
 
समूह ने एक बयान में कहा कि अलेक्जेंड्रिया क्षेत्र में हुई आत्मघाती हमले को उसके सदस्य अबु अल बारा अल मसरी ने अंजाम दिया जबकि अबु इशाक अल मसरी ने डेल्टाई शहर टांटा में चर्च पर हमला किया। आईएस ने भविष्य में ऐसे और हमले करने की चेतावनी दी है। 
 
गौरतलब है कि मिस्र में रविवार को 2 गिरजाघरों पर बम हमलों की घटनाओं में 43 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

आपातकाल का ऐलान : मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी ने 2 शहरों के गिरजाघरों में विस्फोटों के बाद देश में 3 महीने के आपातकाल का रविवार को ऐलान कर दिया। इन विस्फोटो में दर्जनों लोग मारे गए हैं।
 
राष्ट्रीय रक्षा परिषद की बैठक के बाद राष्ट्रपति निवास पर अपने भाषण के दौरान सीसी ने 3 महीने के आपातकाल का ऐलान किया।
 
एलेक्जेंड्रिया और तांता शहरों के गिरजाघरों में हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। इन विस्फोटों में कम से कम 45 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा करीब 120 लोग घायल भी हुए हैं। (भाषा/ वार्ता)