मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ISIS atrocity
Written By
Last Updated : मंगलवार, 12 जुलाई 2016 (14:41 IST)

निर्वस्‍त्र लड़कियों के शरीर सूंघ करते थे पसंद, मना करने पर जांघों पर डालते थे खौलता पानी..

निर्वस्‍त्र लड़कियों के शरीर सूंघ करते थे पसंद, मना करने पर जांघों पर डालते थे खौलता पानी.. - ISIS  atrocity
अपनी अमानवीयता और क्रूरता के लिए कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस की हैवानियत के ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि सुनकर कलेजा कांप उठे। औरतों और लड़कियों के साथ बलात्कार और यौन शोषण के लिए कुख्यात इस आतंकी संगठन ने दरिंदगी की हदें पार कर डाली हैं। ये बेरहम मासूम लड़कियों के साथ बेदर्दी से रेप करते हैं और विरोध करने पर उन्हें खौलते पानी से जला डालते हैं। 
 
आईएस के चंगुल से छूटी किशोरी ने सेक्स स्लेव बनाई गई युवतियों के साथ जो सुलूक किया जाता था वह और भी हैरान करने वाला है। आतंकियों की बात मानने से इनकार करने वाली युवतियों के जांघों में खौलता पानी डाला जाता था। मेल ऑनलाइन को दिए इंटरव्यू में यहूदी लड़की ने बताया था आतंकियों की कब्जे में मौजूद लड़कियों रोज जिंदगी और मौत के बीच झूलती हैं।
 
उनके साथ मारपीट और बलात्कार होने के अलावा जान गंवाने का भी खतरा रहता है। किशोरी ने बताया था कि उसका किस तरह से गैंगरेप किया जाता था। बलात्कारी आतंकियों की मांग पूरी न करने पर उसके जांघों में खौलता पानी डाला जाता ‌था। 
 
अगले पन्ने पर... समूह में आते थे आतंकी और... 
 

उसने बताया कि हर सुबह लड़कियों के समूह में आतंकी आते थे और लड़कियों को सूंघकर पसंद करते थे कि उन्हें आज कौन सी लड़की ले जानी है। पहले आतंकी लड़कियों को निर्वस्‍त्र करते और फिर उनके शरीर को सूंघकर बताते कि उन्हें कौन सी लड़की पसंद आई। पहले आतंकियों का नेता लड़कियां पसंद करता था फिर उसके बॉडीगार्ड। 
 
आतंकियों के बॉडीगार्ड सबसे ज्यादा लड़कियों से बदसलूकी करते हैं। वे उन्हें प्रताड़ित कर आनन्द लेते हैं। ये बेरहम हत्यारे रेप करते समय उनके शरीर पर घातक चोट पहुंचाते और उनका गला तक घोंट देते हैं। 
 
ये भी पढ़ें
ISIS ने अपने लड़ाकों को खौलते पानी में जिंदा उबालकर मार डाला...