गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Indian woman plane passenger, Dirty doings
Written By
Last Modified: सोमवार, 21 मई 2018 (11:14 IST)

विमान में महिला को देखकर रूसी नागरिक कर रहा था गंदी हरकत

विमान में महिला को देखकर रूसी नागरिक कर रहा था गंदी हरकत - Indian woman plane passenger, Dirty doings
इस्तानबुल से आ रहे एक विमान में महिला यात्री के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय महिला यात्री ने इस मामले में लिखित शिकायत दी है।


महिला ने पुलिस को बताया कि फ्लाइट में सफर के दौरान उसके आगे बैठा शख्स अचानक हस्तमैथुन करने लगा। महिला ने शोर मचाकर इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दी। इसके बाद आरोपी शख्स को दूसरी सीट पर बिठाया गया। विमान के लैंड करने पर एयरपोर्ट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 4.10 बजे तुर्किश एयरलाइंस की तरफ से कंट्रोल रूम को बताया गया कि फ्लाइट में एक व्यक्ति खुलेआम गंदी हरकत कर रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट को 4 बजकर 55 मिनट पर लैंड करना था, इसलिए सीआईएसएफ के जवान वहां पर इसके पहले ही पहुंच गए।

एयरपोर्ट पर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान कृष्णा रिदज़हल के रूप में हुई है। मूल रूप से भारत के रहने वाले कृष्ण के पास रूसी पासपोर्ट है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद इसे थाने से जमानत भी मिल गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस बात की जानकारी मिली कि एक महिला के बगल में बैठे एक रूसी व्यक्ति ने अपने पैंट की जिप खोली और उसके सामने ही हस्तमैथुन करने लगा। आरोपी को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।
ये भी पढ़ें
मौसम अपडेट : धूलभरी आंधी के साथ इन राज्यों में आ सकती है बारिश