शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Indian billionaire
Written By
Last Updated :सिंगापुर/ नई दिल्ली , बुधवार, 17 सितम्बर 2014 (17:47 IST)

देश में अरबपतियों की संख्या घटी

देश में अरबपतियों की संख्या घटी - Indian billionaire
सिंगापुर/ नई दिल्ली। भारत में अरबपतियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले घटकर 100 रह  जाने के बावजूद यह दुनियाभर में बिलेनियरों की सूची में 6ठे स्थान पर बना हुआ है।
 
बुधवार को जारी वेल्थ-एक्स और यूबीएस बिलेनियर सेंसस-2014 के अनुसार देश में पिछले साल  बिलेनियरों (1 अरब डॉलर या इससे ज्यादा की संपत्ति वालों) की संख्या 103 थी, जो इस साल  घटकर 100 रह गई है।
 
इन 100 लोगों के पास कुल 175 अरब डॉलर की संपत्ति है। बिलेनियरों की संख्या के हिसाब से  भारत की स्थिति में पिछले साल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह इस साल भी 6ठे स्थान  पर काबिज है।
 
इस सूची में 571 बिलेनियरों के साथ अमेरिका शीर्ष पर बना हुआ है जबकि चीन (190) दूसरे  तथा ब्रिटेन (130) तीसरे स्थान पर है।
 
मुंबई ने 28 बिलेनियरों के साथ शीर्ष 20 शहरों में अपनी जगह बनाई है। बिलेनियर वाले शहरों की  सूची में 103 बिलेनियरों के साथ न्यूयॉर्क पहले स्थान पर है। (वार्ता)