गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. India, China
Written By
Last Modified: सिंगापुर , शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (17:50 IST)

प्रौद्योगिकी अरबपतियों की सूची में भारत-चीन का दबदबा

प्रौद्योगिकी अरबपतियों की सूची में भारत-चीन का दबदबा - India, China
सिंगापुर। एशिया के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में भारत और चीन का दबदबा है। इन 10 अरबपतियों की कुल परिसंपत्ति 136 अरब डॉलर है। यह बात उद्योग सूत्रों ने कही।
 
इस सूची में भारत का प्रतिनिधित्व 3 उद्यमियों ने किया है जिनकी कुल परिसंपत्ति 40.65 अरब डॉलर है। सूची में शामिल चीन के 5 उद्यमियों की कुल परिसंपत्ति 67.1 अरब डॉलर है।
 
सूत्रों ने बताया कि भारत और चीन के 8 प्रौद्योगिकी उद्यमियों ने जापान और कोरियाई उद्यमियों का स्थान ले लिया है।
 
सूत्रों ने बताया कि इस सूची में शामिल भारतीयों का प्रतिनिधित्व मूल्य के लिहाज से बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि इसमें नीरज गोयल की सिंगापुर इनोवेशन लीग भी जुड़ा है, जो प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़ी नई कंपनियों में निवेश करती है।
 
सिंगापुर के प्रवासी भारतीय गोयल की परिसंपत्ति 12.95 अरब डॉलर है जो सूची में छठे स्थान पर हैं इधर विप्रो के अजीम प्रेमजी की नेटवर्थ 16 अरब डॉलर है जिन्हें इस सूची में तीसरा स्थान मिला है और एचसीएल के शिव नाडार 11.7 अरब डॉलर के साथ 7वें स्थान पर हैं।
 
शीर्ष प्रौद्योगिकी उद्यमियों की सूची में पहला स्थान चीन की ई-वाणिज्य कंपनी अलीबाबा के जैक-मा का है जिनकी नेटवर्थ 20.8 अरब डॉलर है। (भाषा)