गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Ibola, Mali, Guinea, ibola virus infection
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2014 (11:14 IST)

माली में इबोला के पहले मामले की पुष्टि

माली में इबोला के पहले मामले की पुष्टि - Ibola, Mali, Guinea, ibola virus infection
बमाको। माली में इबोला वायरस के संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गिनी से यहां आई दो वर्षीय बच्ची इबोला वायरस से पीड़ित है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल एक बयान जारी कर बताया ‘माली में आज इबोला का पहला मामला सामने आया है।’ 
 
उन्होंने बताया कि गिनी से आई बच्ची को बुधवार को पश्चिमी शहर केयस के एक अस्पताल लाया गया जहां उसके इबोला वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
 
उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची और उसके संपर्क में आए सभी लोगों को अलग रखा गया है। बच्ची का नाम नहीं बताया गया है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मार्केच डौ ने एएफपी को बताया कि पीड़ित लड़की अपनी दादी के साथ गिनी गई थी।
 
मंत्रालय ने बताया कि पीड़ित लड़की ने दक्षिणी गिनी के किस्सीडोगो की यात्रा की थी, जहां दिसम्बर 2013 से ही इबोला का प्रकोप है।
 
उन्होंने बताया कि बच्ची के संपर्क में आए सभी को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी, लाइबेरिया और सियरा लियोन इबोला से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से हैं।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पश्चिम अफ्रीका में इबोला से करीब 10,000 लोग संक्रमित हैं और लगभग 4,900 लोगों की जान जा चुकी है। (भाषा)