शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hinduja Brothers
Written By
Last Modified: लंदन , सोमवार, 27 अप्रैल 2015 (00:00 IST)

हिंदुजा बंधु ब्रिटेन के धनी लोगों की शीर्ष सूची से बाहर

हिंदुजा बंधु ब्रिटेन के धनी लोगों की शीर्ष सूची से बाहर - Hinduja Brothers
लंदन। प्रवासी भारतीय उद्योगपति हिदुंजा बंधु अब ब्रिटेन के सबसे धनी लोगों की सूची में पहले स्थान पर नहीं रहें। आज जारी नई सूची में य्रूकेनी संगीतकार लेन ब्लावतनिक शीर्ष स्थान पर है।
 
‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ में श्रीचंद व गोपीचंद हिंदुजा अपनी 13 अरब पौंड की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। वे 2014 में इस सूची में पहले स्थान पर थे। वहीं ब्लावतनिक की अनुमानित संपत्ति 13.17 अरब पौंड है और वे सूची में पहले स्थान पर हैं।
 
अखबार ने हिंदुजा बंधुओं के बारे में कहा है,हिंदुजा परिवार के बेटे की मुंबई में शादी की लागत 1.5 करोड़ पौंड आई। हिंदुजा बंधुओं के लिए यह एक छोटा सा बदलाव रहा। हिंदुजा बंधुओं ने हाल ही में भारत में रॉयल बैंक ऑफ स्काटलैंड के आभूषण एवं वित्त पोषण कारोबार को खरीदा था। इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया। बैंक का क्षेत्र में कुल कर्ज लगभग 50 करोड़ पौंड है। 
 
इसके अनुसार, उनकी समूह कंपनियों के सभी व्यवसायों की ओर से बीते तीन साल के दौरान औसत कर पूर्व लाभ का दो प्रतिशत धर्मार्थ कार्य के लिए भी दिया है। इसमें भारत में ग्रामीण विकास, कला और सांस्कृतिक परियोजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य देखभाल व शिक्षा क्षेत्र प्रमुख रहेगा। 
 
प्रमुख इस्पात व्यवसाई लक्ष्मी एन मित्तल की संपत्ति में भी गिरावट आई है। वे 9.2 अरब पौंड संपत्ति के साथ सूची में सातवें स्थान पर रहे हैं जबकि पिछले साल तीसरे स्थान पर थे। वहीं प्रवासी उद्योगपति लार्ड स्वराज पाल 2.2 अरब पौंड संपत्ति के साथ सूची में 47वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 2014 की तुलना में लगभग 20 करोड़ पौंड बढ़ी है।
 
इस साल के विश्लेषण के अनुसार ब्रिटेन के सबसे धनी 1000 व्यक्तियों व परिवारों की संपत्ति बीते दस साल में दोगुनी होकर 547 अरब पौंड हो गई है और इनमें से लगभग 35 भारतीय मूल के हैं। इनमें 2015 में पांच नए लोग शामिल हुए हैं।
 
सूची में शामिल नए भारतीय मूल के लोगों में निवेश विशेषज्ञ आशीष ठक्कर और उद्योगपति गौतम थापर और उनका परिवार शामिल है। इनमें प्रत्‍येक की अनुमानित संपत्ति 50 करोड़ पौंड है और वह 271वें स्थान पर साथ-साथ हैं।
 
इनके अलावा सूची में स्थान पाने वाले भारतीय मूल के अन्य लोगों में खाद्य उद्योग के रणजीत और बलजिंदर बोपारन 608वें स्थान पर, फैशन व्यापार नीतिन पासी 723वें स्थान और वित्तीय सेवाओं के विशेषज्ञ लॉर्ड वेरजी 754वें स्थान पर रहे। (भाषा)